18:62श्रीभगवानुवाच

Moksha Sannyasa Yoga

मोक्ष संन्यास योग

Sanskrit Shloka

तमेव शरणं गच्छ सर्वभावेन भारत। तत्प्रसादात्परां शान्तिं स्थानं प्राप्स्यसि शाश्वतम्॥ 18:62॥

Padacheeda (Word-by-Word)

तम् एव शरणम् गच्छ सर्व-भावेन, भारत! तत् प्रसादात् पराम् शान्तिम् स्थानम् प्राप्स्यसि शाश्वतम्।

Anvaya (Construction)

भारत (हे भारतवंशी अर्जुन!), सर्व-भावेन (सम्पूर्ण भाव से) तम् एव (उसकी ही) शरणम् (शरण में) गच्छ (जाओ); तत्-प्रसादात् (उसकी कृपा से) पराम् (परम) शान्तिम् (शांति), शाश्वतम् (सनातन) स्थानम् (धाम को) प्राप्स्यसि (प्राप्त करोगे)।

Meaning

Hindi

इसलिए, हे अर्जुन! तुम सब प्रकार से {अपने हृदय में स्थित} परमेश्वर की ही शरण में जाओ; उनकी कृपा से तुम्हें परम शांति एवं सनातन परमधाम (मुक्तिधाम) की प्राप्ति होगी।


English

Therefore, O Arjuna, in every way, seek refuge in God. Through His Grace, you shall attain ultimate peace and eternal life. (18:62)

Commentary

Hindi

पिछले श्लोक में भगवान ने ईश्वर को हृदय में स्थित कहा, इसलिए अब स्पष्टतः उन्हीं ईश्वर का संदर्भ है। यह आध्यात्मिक खोज में मूर्तियों के पीछे दौड़ने-भागने से अधिक अंतर्यात्रा की सिफारिश है, भले ही मूर्ति-पूजा का निषेध नहीं हो। अपने ही हृदय में स्थित ईश्वर का ध्यान सीखना बहुत अधिक लाभदायक होता है, क्योंकि वह ईश्वर तो हर क्षण हमारे साथ ही रहता है। (इस पुस्तक के अंत में दिए गए 'अंतर्हृदय ध्यान' को सीखकर लाभान्वित हुआ जा सकता है।) इस संदर्भ में भागवत महापुराण में नारायण के अवतार कपिल मुनि द्वारा माता देवहूति को दिए गए ज्ञान का यह अंश विशेष लाभकारी है — "मैं आत्मारूप से सभी जीवों में स्थित हूँ; इसलिए जो लोग मुझ सर्वभूतस्थित परमात्मा का अनादर करके केवल प्रतिमा में ही मेरा पूजन करते हैं, उनकी वह पूजा स्वांग मात्र है। मैं, परमेश्वर, सबकी आत्मा के रूप में सभी प्राणियों में स्थित हूँ; ऐसी दशा में जो मोहवश मेरी उपेक्षा करके केवल प्रतिमा के पूजन में ही लगा रहता है, वह तो मानो भस्म में ही हवन करता रहता है। जो भेददर्शी और अभिमानी व्यक्ति दूसरे जीवों के साथ वैर बाँधता है और इस प्रकार उनके शरीर में विद्यमान मुझ आत्मा से ही द्वेष करता है — उसके मन को कभी शांति नहीं मिल सकती। माताजी, जो दूसरे जीवों का अपमान करता है, वह बहुत-सी बढ़िया-बढ़िया सामग्रियों से अनेक प्रकार के विधि-विधानों के साथ मेरी मूर्ति का पूजन करे तो भी मैं उससे प्रसन्न नहीं हो सकता। मनुष्य अपने धर्म का अनुष्ठान करता हुआ तब तक मुझ ईश्वर की प्रतिमा आदि में पूजा करता रहे, जब तक उसे अपने हृदय में एवं सम्पूर्ण प्राणियों में स्थित परमात्मा का अनुभव नहीं हो जाए। उन प्राणियों के रूप में ही स्थित मुझ परमात्मा का यथायोग्य दान, मान, मित्रता के व्यवहार तथा समदृष्टि के द्वारा पूजन करना चाहिए।" (भागवतपुराण, श्लोक 21–27, अध्याय 29, तृतीय स्कंध)


English

In the previous verse, the Lord talked of God lodged in one’s heart; so, the reference now is to the same in-dwelling God. This recommendation is for more inner spiritual exploration and inward journey than running only after idols and temples during one’s spiritual quest. However, it would be a mistake to presume that the verse negates idol worship, which initially is simpler and helpful to an ordinary seeker. Learning to meditate on God in one’s heart is incredibly beneficial because that in-dwelling God is with us all the time. In this context, a piece of wisdom shared in the Bhāgawata Purāna by sage Kapila, an incarnation of Lord Nārāyana, offers valuable insight: “I am present in all creatures as their souls. Therefore, those who ignore the in-dwelling Me and worship Me only through external images or idols are hypocritical. It’s as if they are offering oblations into ashes rather than fire. Those who harbor conceit and hatred toward other souls are, in fact, hating Me and can never find inner peace. I am never pleased with those who insult others and then offer elaborate worship to My idol. A person should worship Me in the forms of God until they realize God within their own heart and in all other beings. One should worship God in all living beings through acts of charity, kindness, and friendly behavior.” (Verses 21-27, Ch. 29, Third Skandha, Bhāgawata Purāna). This wisdom underscores the importance of recognizing the divinity within oneself and in all living beings while also acknowledging the value of external forms of worship as stepping stones on the spiritual path.