Moksha Sannyasa Yoga
मोक्ष संन्यास योग
यदहंकारमाश्रित्य न योत्स्य इति मन्यसे । मिथ्यैष व्यवसायस्ते प्रकृतिस्त्वां नियोक्ष्यति॥ 18:59॥
यत् अहङ्कारम्-आश्रित्य 'न योत्स्ये' इति मन्यसे, मिथ्या एषः व्यवसायः ते, प्रकृतिः त्वाम् नि-योक्ष्यति।
यत् (जो) अहङ्कारम्-आश्रित्य (अहंकार का आश्रय लेकर) इति (ऐसा) मन्यसे (सोचते हो कि) "न योत्स्ये" (मैं युद्ध नहीं करूंगा) ते (तुम्हारी) एषः (यह) व्यवसायः (दृढ़ सोच) मिथ्या (व्यर्थ) है; प्रकृतिः (स्वभाव) त्वाम् (तुम्हें) नियोक्ष्यति (लगा देगी)।
Hindi
भले ही तुम अहंकार के वश यह मान रहे हो कि ‘मैं युद्ध नहीं करूँगा’, किंतु तुम्हारी यह सोच मिथ्या है, क्योंकि तुम्हारी नैसर्गिक {क्षत्रिय} प्रकृति तुम्हें जबरदस्ती युद्ध में लगा देगी।
English
Even though you have chosen not to engage in battle due to your ego's influence, your thinking is flawed, and your inherent warrior nature as a Kshatriya will inevitably push you into the war. (18:59)
Hindi
अर्जुन 'अहंकार' के कारण युद्ध से नहीं भाग रहा था; वह तो पाप के भय से और करुणा व विषाद के कारण "युद्ध नहीं करूँगा" ऐसा कह रहा था। फिर भगवान ने ऐसा क्यों कहा? ग्यारहवें अध्याय में, जब अर्जुन को श्रीकृष्ण ने दिव्य दृष्टि प्रदान कर अपना विश्वरूप दिखाया, तो अर्जुन ने स्वयं देखा कि शत्रु-सेना के सारे महायोद्धा भगवान के विकराल मुख में प्रवेश कर रहे हैं (11:26–30)। फिर भगवान स्वयं भी यह स्पष्ट कर चुके (11:32–34) कि अर्जुन युद्ध करे या न करे, ये सभी योद्धा मारे जाएँगे — और यह भी कि वास्तव में उनका मारा जाना और पराजय भगवान तय कर चुके हैं। एक तरह से भगवान उन्हें पहले ही मार चुके हैं — "मयैवैते निहताः पूर्वमेव"; अर्जुन को तो निमित्त बनकर सिर्फ यश अर्जित करना है, नाम कमाना है — "निमित्तमात्रं भव सव्यसाचिन्!" इतना देखने-सुनने के बाद भी अगर अर्जुन के मन में कहीं यह अहंकार बचा हुआ है कि 'मैं' युद्ध करूँगा, 'मैं' मारूँगा, 'मैं' शत्रुओं को पराजित करूँगा — तो अब तो वह कर्तापन का अहंकार ही है!
English
Arjuna’s initial reluctance to fight in the war was not driven primarily by ego or arrogance; he expressed his unwillingness to engage in battle due to a complex mix of emotions, including fear of sin, compassion, and a sense of righteousness. In the eleventh chapter, when Bhagawān Krishna revealed His Cosmic Form to Arjuna, the latter witnessed the inevitability of the destruction of the enemy warriors. The Lord made it clear that regardless of whether Arjuna participated in the battle or not, these warriors were already destined to be defeated and killed as a part of God’s divine plan. In this context, when Arjuna still hesitated to participate in the battle after witnessing the divine vision and understanding God’s will, it could be interpreted as a lingering sense of ego or individuality (ahankāra) within him.