18:56श्रीभगवानुवाच

Moksha Sannyasa Yoga

मोक्ष संन्यास योग

Sanskrit Shloka

सर्वकर्माण्यपि सदा कुर्वाणो मद्व्यपाश्रयः । मत्प्रसादादवाप्नोति शाश्वतं पदमव्ययम्॥ 18:56॥

Padacheeda (Word-by-Word)

सर्व कर्माणि अपि सदा कुर्वाणः मत्- वि-अप-आश्रयः। मत् प्रसादात् अव्-आप्नोति शाश्वतम् पदम् अव्ययम्।

Anvaya (Construction)

मत्-वि-अपाश्रयः (मेरे प्रति अनन्य आश्रय वाला) सर्व-कर्माणि (सभी कर्मों को) सदा (सदैव) कुर्वाणः (करते हुए) अपि (भी) मत्-प्रसादात् (मेरी कृपा से) शाश्वतम् (सनातन) अव्ययम् (अक्षय) पदम् (स्थिति/धाम) अवाप्नोति (को प्राप्त कर लेता है)।

Meaning

Hindi

जो सदा अपने सभी कर्मों को मेरे आश्रित होकर करता है, वह मेरी कृपा से शाश्वत अव्यय पद {मोक्ष} को प्राप्त कर लेता है।


English

{Not only the renunciant monks, even} The ones who discharge all their worldly duties staying in My shelter attain the timeless, changeless, Supreme Station {Nirvāna, which the renunciants finally attain} through my Grace. (18:56)

Commentary

Hindi

श्लोक 49 से 55 तक भगवान सांख्य-योगियों, अर्थात संन्यासियों की बात कर रहे थे, जो सभी सांसारिक कार्यों का त्याग कर संन्यास लेकर ईश्वर की साधना करते हैं और अंततः ब्रह्म-प्राप्ति करते हैं। इस श्लोक से भगवान कर्म-योगियों पर आ जाते हैं, जो बिना संसार छोड़े, सभी काम करते हुए ईश्वर को प्राप्त करते हैं।


English

Verses 49 to 55 of this chapter describe the path of renunciant monks who forsake all worldly pursuits, dwell in solitude, engage in meditation on God, study sacred scriptures, and ultimately attain the Supreme Divine (Brahm). However, with verse 18:56, the Lord shifts the focus to Action Yogis, who do not renounce the world but instead fulfill their worldly duties while still attaining God and Nirvāna.