18:5श्रीभगवानुवाच

Moksha Sannyasa Yoga

मोक्ष संन्यास योग

Sanskrit Shloka

यज्ञदानतपःकर्म न त्याज्यं कार्यमेव तत् । यज्ञो दानं तपश्चैव पावनानि मनीषिणाम्॥ 18:5॥

Padacheeda (Word-by-Word)

यज्ञ-दान-तपः-कर्म न त्याज्यम् कार्यम् एव तत्; यज्ञः दानम् तपः च एव पावनानि मनीषिणाम्।

Anvaya (Construction)

यज्ञ-दान-तपः-कर्म (यज्ञ, दान और तप के कर्म) न त्याज्यम् (त्यागने योग्य नहीं हैं); तत् (वह) एव (अवश्य) कार्यम् (किया जाना चाहिए); यज्ञः (यज्ञ) दानम् (दान) च (और) तपः (तप) एव (ही) मनीषिणाम् (मनीषियों को) पावनानि (पवित्र करने वाले) हैं।

Meaning

Hindi

{अन्य कर्तव्य कर्मों के अलावा} यज्ञ, दान और तप-रूप कर्म {कर्म-योगियों के लिए, और 18:3 की रोशनी में अन्य के लिए भी} त्याग करने के योग्य नहीं हैं—वे अवश्य करने योग्य हैं, क्योंकि यज्ञ, दान और तप, ये तीनों ही कर्म मनीषियों को पवित्र करने वाले हैं।


English

O Pārtha, these actions—spiritual pursuits (yajna), charity (dāna), and austerity (tapa)—should not be abandoned. They must be performed, indeed. They are purifying for those who are spiritually inclined. (18:5)

Commentary

Hindi

यज्ञ, दान और तप — इन तीनों को भगवान ने सभी के लिए अनिवार्य बना दिया है। इनमें यज्ञ का अर्थ 'अग्नि में हवन करने वाला यज्ञ' नहीं लेना चाहिए। यज्ञ के अर्थ के लिए 4:23–33 देखें। इसी प्रकार तप के अर्थ के लिए 17:5, 6, 14–19 देखें। दान का अर्थ इतने विस्तार से भगवान ने नहीं बताया है, मगर उनके द्वारा दान सभी के लिए अनिवार्य जरूर किया गया है। फिर भी, हिंदू नेतृत्व हिंदुओं के बीच भगवान के इस निर्देश को पहुँचाने और इसके लिए एक व्यवस्थित प्रणाली विकसित करने में सफल नहीं रहा — जिस प्रकार दान या 'जकात' की प्रणाली एक अन्य धर्म में मजबूती और सफलता से विकसित की गई। इसका एक कारण हिंदू धर्म में एक आधार-ग्रंथ का नहीं होना, और किसी एक ग्रंथ को आधार बनाकर नहीं चलना है। भगवद् गीता अगर हिंदुओं का एकमात्र आधार-ग्रंथ होती — जैसे बाइबिल और कुरआन अपने-अपने धर्मों के हैं — और अन्य धर्म-ग्रंथ पूरक शास्त्रों के रूप में ही प्रयुक्त होते, तो स्थिति अलग होती। 'भगवद् धर्म' (जो भगवद् गीता को ही एकमात्र आधार-ग्रंथ मानता है, और कुछ अन्य को मात्र पूरक-ग्रंथ), में नियमित दान अनिवार्य है, और इसकी 'भगवद्-अर्घ्य' के माध्यम से एक निश्चित व्यवस्थित प्रणाली है। महाभारत के 'अनुशासनपर्व' के अंतर्गत 'दानधर्मपर्व' में यह कहा है कि जीविका चलाने के क्रम में जो पाप हो जाते हैं, दान करने से उनका परिमार्जन होता है। इसलिए दान आदि से सिर्फ मनीषियों का ही नहीं, अन्य का भी पवित्रीकरण होता है।


English

It's worth noting that these three acts are particularly recommended for everyone. However, it's implied that generally, all other obligatory duties must also be fulfilled by everyone. This is indicated in the following verse. Yajna, charitable giving, and austerities have all been mandated by God for everyone. It’s important to note that the term “yajna” should not be limited to the Vedic spiritual fire-rites. The meaning of yajna can be better understood by referring to verses 4:23–33. Similarly, for a deeper understanding of “austerity” (tapa), one can refer to verses 17:5, 6, 14–19. While God hasn’t provided as detailed an explanation for charitable giving (dāna), it is still an obligatory practice for all. However, the Hindu leadership fell short in disseminating this divine advice and establishing an organized system for it, akin to the successful implementation of "zakat" in another religion. One contributing factor was the absence of a single Holy Book in Hinduism. The diversity of scriptures within Hinduism has sometimes left followers perplexed. If the Holy Gitā had served as the foundational text for Hindus, akin to the Bible and the Quran in their respective faiths, the situation might have evolved differently. Other scriptures with authenticity and substance could have been utilized as supplementary texts to enhance understanding and practice.