18:49श्रीभगवानुवाच

Moksha Sannyasa Yoga

मोक्ष संन्यास योग

Sanskrit Shloka

असक्तबुद्धिः सर्वत्र जितात्मा विगतस्पृहः । नैष्कर्म्यसिद्धिं परमां संन्यासेनाधिगच्छति॥ 18:49॥

Padacheeda (Word-by-Word)

असक्त-बुद्धिः सर्वत्र, जित-आत्मा विगत-स्पृहः; नैष्कर्म्य-सिद्धिम् परमाम् सन्न्यासेन अधि-गच्छति।

Anvaya (Construction)

सर्वत्र (सर्वत्र) असक्त-बुद्धिः (आसक्तियों से मुक्त बुद्धि वाला), विगत-स्पृहः (इच्छाओं से मुक्त), जित-आत्मा (आत्म-विजयी व्यक्ति) सन्न्यासेन (सन्न्यास द्वारा) परमाम् (परम) नैष्कर्म्य-सिद्धिम् (निष्कर्मता की सिद्धि) अधि-गच्छति (प्राप्त करता है)।

Meaning

Hindi

कहीं भी आसक्ति न रखकर, मन को जीत कर, सभी सांसारिक इच्छाओं से ऊपर उठने पर संन्यास या सांख्ययोग द्वारा परम नैष्कर्म्य-सिद्धि प्राप्त हो जाती है।


English

One who has no attachments left, has overcome worldly desires, and has developed self-control can attain the state of Naishkarmya Siddhi (the state of actionlessness) through renunciation (sannyāsa). (18:49)

Commentary

Hindi

जब कर्ता-भाव से मुक्त होकर और फलासक्ति से भी मुक्त होकर सारे कर्म ईश्वर को समर्पित करके करने में सफलता मिल जाती है, तो इसे नैष्कर्म्य-सिद्धि कहते हैं। इस सिद्धि के मिलने पर, कर्मों के भव-बंधन में डालने वाले अच्छे-बुरे कोई भी फल नहीं बनते। अर्थात, वह मनुष्य कर्म करते हुए भी अकर्ता रहता है।


English

Naishkarmya Siddhi is the state where one practically does everything that must be done, and yet does “nothing.” The term “renunciation” in this context refers to sannyāsa, which involves the act of withdrawing from worldly engagements and affairs. Sannyāsa typically entails retiring to a solitary place to wholeheartedly dedicate oneself to the pursuit of God and Self-realization.