18:38श्रीभगवानुवाच

Moksha Sannyasa Yoga

मोक्ष संन्यास योग

Sanskrit Shloka

विषयेन्द्रियसंयोगाद्यत्तदग्रेऽमृतोपमम् । परिणामे विषमिव तत्सुखं राजसं स्मृतम्॥ 18:38॥

Padacheeda (Word-by-Word)

विषय-इन्द्रिय संयोगात् यत् तत् अग्रे अमृत उपमम्, परिणामे विषम्-इव— तत् सुखम् 'राजसम्' स्मृतम्।

Anvaya (Construction)

यत् (जो) सुखम् (सुख) विषय-इन्द्रिय (विषय और इंद्रियों के) संयोगात् (संयोग से होता है) तत् (वह) अग्रे (शुरू में) अमृत-उपमम् (अमृत के समान), परिणामे (परिणाम में) विषम्-इव (विष के समान है), तत् (वह) 'राजसम्' (राजस) स्मृतम् (कहा गया है)।

Meaning

Hindi

जो सुख {अनियंत्रित और अनुचित} इंद्रियभोग-विलास से मिलता है, वह शुरू में अमृत के जैसा {मीठा और प्रिय लगता है लेकिन} परिणाम में विष के जैसा {हानिकारक} होता है, इसलिए वह सुख रजोगुणी सुख कहा गया है।


English

The happiness that arises from the interaction of the senses with sensory objects may initially taste delightful, like an elixir, but ultimately proves to be harmful, akin to poison. Therefore, this type of pleasure is termed Passional (Rājasic). (18:38)

Commentary

Hindi

किसी भी इंद्रिय का जो विषय है — उसके अनियंत्रित भोग से बाद में दुःख-ही-दुःख मिलता है। जीभ की तृप्ति अत्यधिक मात्रा में करने से, या दाहक भोजन करने से — खाते वक्त तो आनंद आएगा, मगर बाद में स्वास्थ्य खराब होगा, पीड़ा होगी। अगर दस जगह रति-कर्म (sex) किया तो सिफ़लिस या एड्स जैसी दुःखद बीमारियाँ हो सकती हैं। बीमारियों के अलावा मानवीय संबंधों में जटिल भावनात्मक तनाव, अपमान और मुकदमे झेलने पड़ सकते हैं। कभी-कभी तो हत्या भी हो जाती है।


English

Indulging in sensual pleasures without restraint can eventually lead to sorrow. For instance, excessive consumption of sugary or spicy foods may provide immediate delight but can result in painful health issues later on. Engaging in multiple sexual relationships can lead to the risk of contracting serious diseases like syphilis or AIDS. Furthermore, it can strain relationships with loved ones, lead to emotional distress, and even result in public humiliation, legal complications, and, in some extreme cases, acts of violence, including murder.