Shraddhatraya Vibhaga Yoga
श्रद्धात्रय विभाग योग
यजन्ते सात्त्विका देवान्यक्षरक्षांसि राजसाः। प्रेतान्भूतगणांश्चान्ये यजन्ते तामसा जनाः ॥ 17:4॥
यजन्ते सात्त्विकाः देवान्, यक्ष-रक्षांसि राजसाः, प्रेतान्-भूत-गणान् च अन्ये यजन्ते तामसाः जनाः।
सात्त्विकाः (सात्त्विक व्यक्ति) देवान् (देवताओं की) यजन्ते (पूजा करते हैं), राजसाः (राजस व्यक्ति) यक्ष-रक्षांसि (यक्षों और राक्षसों की) यजन्ते (पूजा करते हैं), अन्ये (अन्य) तामसाः (तामस) जनाः (लोग) प्रेतान् (प्रेतों) च (और) भूत-गणान् (भूत-गणों की) यजन्ते (पूजा करते हैं)।
Hindi
सत्त्वगुणी लोग देवों को पूजते हैं, रजोगुणी लोग यक्षों और असुरों को तथा अन्य जो तामस लोग हैं वे प्रेत और भूतगणों को पूजते हैं।
English
Those whose nature is dominated by Noble (Sāttvic) elements worship gods; the ones dominated by Passional (Rājasic) elements worship Yakshas and Asuras, and the ones with predominantly Dark (Tāmasic) traits worship spirits and ghosts. (17:4)
Hindi
देवों की दो कोटियों में फर्क करना ज़रूरी है। पहली कोटि है निराकार-निर्गुण ईश्वर और उनके तीन दृश्यमान साकार सगुण रूपों की त्रिमूर्ति—सृजनकर्ता ब्रह्मा, पालनकर्ता विष्णु और संहारकर्ता शिव। ये ईश्वर-कोटि के देवता हैं। इनकी पत्नियाँ क्रमशः सरस्वती, लक्ष्मी और गौरी इन्हीं तीनों में शामिल हैं, और उनकी भी पूजा इनके पतियों के सहित उन्हीं के अर्धांग के रूप में करने की परिपाटी है। दूसरी कोटि है अन्य देवताओं की, जैसे इंद्र, वरुण, कुबेर, अग्नि और अन्य कोई भी देवी या देवता। एक बात और! समय के साथ चीजें और परंपराएँ बदली हैं, जिसका एक कारण श्रीकृष्ण के समय में लिखे गए (लेकिन जो बाद में अधिक प्रसारित और प्रभावी हुए) और बाद के काल में आने वाले पुराण और भक्ति के अन्य धर्मग्रंथ हैं। आजकल व्यवहार में ऐसा पाया जाता है कि यक्षों और राक्षसों की पूजा अब लुप्त हो गई है। रजोगुणी और तमोगुण-प्रधान लोग भी अब देवी-देवताओं को ही पूजते पाए जाते हैं। अनेक तमोगुणी व्यक्ति अब भूत-प्रेत को नहीं पूजकर कई देवी-देवताओं को तमोगुणी विधियों से पूजते हैं, जैसे दुर्गा या काली को पशु-बलि देकर और महादेव को शराब या नशीले पदार्थ चढ़ाकर। वामपंथी तंत्र में भी बलि, अनाचारपूर्ण संभोग, मारण, उच्चाटन आदि की परंपराएँ और भूत-प्रेत-डाकिनियों आदि के तुष्टिकरण के उपक्रम अभी भी कहीं-कहीं चलते हैं, लेकिन कालक्रम में ये परंपराएँ कम होती चली गई हैं। इसीलिए किसी की निष्ठा या अंतःकरण की वृत्ति सात्त्विक है अथवा राजसी या तामसी—इसके लिए पूजा-पाठ के अलावा भगवान ने कई अन्य मानक भी दिए हैं। उन सबको मिलाकर ही निर्णय किया जा सकता है।
English
A note on the worship of gods and goddesses: It is essential to make a clear distinction between two categories of gods: firstly, the Formless, Impersonal God (Brahm—God-the-Supreme), and His visible Personal Forms—Brahmā the Creator, Vishnu the Preserver, and Shiva the Destroyer. Secondly, there are other subordinate gods such as Indra, the Fire-god (Agni), and various others. The Trinity gods are typically worshipped in pairs, which include Vishnu-Lakshmi, Brahmā-Brahmāni, and Shiva-Shivā. In the case of the Trinity gods, their consorts are revered alongside them. Over time, traditions and practices related to deity worship have evolved. One significant factor contributing to this evolution is the influence of scriptures composed during Bhagawān Krishna’s era, which gained prominence and impact in subsequent periods. Additionally, later Purānas and scriptures related to the Bhakti cult, the path of loving devotion to the Personified God, played a significant role in shaping contemporary worship practices. In today’s world, we observe that the worship of Yakshas and demons has largely disappeared. Individuals with predominantly Rājasic and Tāmasic inclinations have also started worshipping major or minor deities. Many Tāmasic-oriented individuals have abandoned the worship of ghosts and spirits, instead turning to certain gods and goddesses in ways that align with their Tāmasic tendencies. For instance, some offer animal sacrifices to goddess Durga or Kali, or present liquor and intoxicating substances to Bhagawān Shiva. While the tradition of propitiating spirits and ghosts persists in certain “leftist” spiritual streams, these practices have become relatively less prevalent. Consequently, determining whether someone’s innate nature is Sāttvic, Rājasic, or Tāmasic cannot rely solely on the choice of deity for worship. The Lord has provided multiple criteria and methods for assessing an individual’s nature. A comprehensive assessment can only be made by considering all relevant criteria