Shraddhatraya Vibhaga Yoga
श्रद्धात्रय विभाग योग
सत्कारमानपूजार्थं तपो दम्भेन चैव यत्। क्रियते तदिह प्रोक्तं राजसं चलमध्रुवम्॥ 17:18॥
सत्कार-मान-पूजा-अर्थम् तपः, दम्भेन च एव, यत्क्रि यते, तत् इह प्रोक्तम् राजसम्, चलम्, अ-ध्रुवम्।
यत् (जो) तपः (तप) सत्कार-मान-पूजा-अर्थम् (सत्कार, मान, और पूजा के लिए) च (और) एव (अन्य किसी स्वार्थ के लिए भी) दम्भेन (दंभ से) क्रियते (किया जाता है), तत् (वह) अ-ध्रुवम् (अस्थायी) चलम् (चंचल) इह (यहाँ) राजसम् (राजस) प्रोक्तम् (कहा गया है)।
Hindi
जो तप सत्कार और मान प्राप्त करने तथा पूजित होने के दंभ के लिए किया जाता है, वह अनिश्चित एवं अस्थायी फल वाला तप राजस तप कहा गया है।
English
Austerity pursued for the sake of ostentation, seeking admiration, recognition, or aiming to attract veneration, is classified as Passional (Rājasic) austerity. Such austerities yield only temporary results. (17:18)
Hindi
ऐसे तप से सांसारिक मान-प्रतिष्ठा मिलती है जो अस्थाई महत्त्व की होती है। पारलौकिक स्थायी लाभ ऐसे तप से नहीं मिलता।
English
Austerities that are pursued primarily for the sake of worldly honor and prestige may indeed grant temporary recognition and status, but they do not lead to lasting spiritual or other-worldly benefits. In the pursuit of true spiritual growth, it is essential to perform austerities with a genuine and selfless intent, rather than seeking external recognition or material rewards.