16:10श्रीभगवानुवाच

Daivasura Sampad Vibhaga Yoga

दैवासुर सम्पद विभाग योग

Sanskrit Shloka

काममाश्रित्य दुष्पूरं दम्भमानमदान्विताः। मोहाद्गृहीत्वासद्ग्राहान्प्रवर्तन्तेऽशुचिव्रताः॥ 16:10॥

Padacheeda (Word-by-Word)

कामम्-आश्रित्य दुष्पूरम्, दम्भ-मान-मद-अन्विताः, मोहात् गृहीत्वा असत्-ग्राहान् प्र-वर्तन्ते अ-शुचि-व्रताः।

Anvaya (Construction)

दम्भ-मान-मद-अन्विताः (दंभ, अहंकार, और घमंड से युक्त), दुष्पूरम् कामम्-आश्रित्य (अत्यंत कठिनाई से तृप्त होने वाली कामनाओं को अपनाकर), मोहात् (मोहवश) असत्-ग्राहान् (असत्य को पकड़कर)गृहीत्वा (धारण करके) अ-शुचि-व्रताः (अपवित्र व्रतों का पालन करने वाले) प्र-वर्तन्ते (विचरते हैं)।

Meaning

Hindi

कभी भी पूर्ण न होने वाले काम का, अर्थात विषय-भोग की इच्छा का, आश्रय करके ये आसुरी लोग दंभ, मान और मद से प्रेरित होकर, असत सिद्धांतों को ग्रहण करके, अशुचि व्रतों अर्थात भ्रष्ट आचरणों को धारण कर संसार में विचरण करते हैं।


English

Consumed by an unquenchable thirst for carnal pleasures and sensory gratification, these individuals of demonical nature traverse the world driven by arrogance, vanity, and are intoxicated by power. They embrace erroneous ideologies and engage in impious actions. (16:10)

Commentary

Hindi

मद' का एक अर्थ शराब होता है तथा एक अन्य अर्थ घमंड। 'अशुचि व्रतों' में मद्य, जुआ, वेश्यावृत्ति, पर-स्त्री-गमन, पर-पुरुष-गमन, मांसाहार आदि शामिल हैं। मदिरापान को लेकर शास्त्रों में सख्त मनाही देखने को मिलती है। महाभारत के 'अनुशासनपर्व' के अंतर्गत 'दानधर्मपर्व' में मदिरापान पर भगवान शिव के माध्यम से निम्नलिखित टिप्पणियाँ की गई हैं^15 — "जो महामोह में डालने वाली मदिरा पीते हैं, वे पापी हैं। मदिरा मनुष्य के धैर्य, लज्जा और बुद्धि को नष्ट कर देती है। बुद्धि के नाश से कर्तव्य-अकर्तव्य का बोध नष्ट हो जाता है, जिससे वह व्यक्ति पाप का भागी होता है। मदिरा-पान करने वाला व्यक्ति जगत में अपमानित होता है। वह लोगों से झगड़ा करता है, स्त्रियों के साथ बलात्कार करता है, और नरकगामी होता है। अतः श्रेष्ठ व्यक्ति मदिरापान को त्याग देते हैं।" मद और मदिरा को लेकर अधिक चर्चा श्लोक 9:20 की टिप्पणी में देखें।


English

Scriptures generally consider the consumption of narcotic drugs or intoxicating substances, engaging in gambling, prostitution, adultery, and similar activities as impious or unrighteous practices.

Footnotes

^15 पृष्ठ 634, षष्ठ खंड, महाभारत (गीता प्रेस)