14:27श्रीभगवानुवाच

Gunatraya Vibhaga Yoga

गुणत्रय विभाग योग

Sanskrit Shloka

ब्रह्मणो हि प्रतिष्ठाहममृतस्याव्ययस्य च। शाश्वतस्य च धर्मस्य सुखस्यैकान्तिकस्य च॥ 14:27॥

Padacheeda (Word-by-Word)

ब्रह्मणः हि प्रतिष्ठा अहम्, अ-मृतस्य अ-व्ययस्य च, शाश्वतस्य च धर्मस्य, सुखस्य ऐकान्तिकस्य च।

Anvaya (Construction)

हि (क्योंकि) अहम् (मैं) अ-व्ययस्य ब्रह्मणः (अविनाशी ब्रह्म का) च (और) (नाशरहित) अ-मृतस्य (अमृत का) च (और) शाश्वतस्य (शाश्वत) धर्मस्य (धर्म का) च (और) ऐकान्तिकस्य (अखंड) सुखस्य (सुख का) प्रतिष्ठा (आधार हूँ)।

Meaning

Hindi

क्योंकि मैं अविनाशी महद्-ब्रह्म अर्थात् परा प्रकृति का, और नाशरहित अमरत्व का, शाश्वत धर्म का तथा अखंड सुख का आधार हूँ।


English

For I am the refuge of indestructible Mahad-Brahm, {the Unmanifest Nature imbued with the Mahad Tattva or Great Elements that form the universe}, of Immortality, of eternal religion and unalloyed, absolute bliss. (14:27)

Commentary

Hindi

इसी अध्याय में प्रकृति को भगवान ने पूर्व में 'महद्-ब्रह्म' कहा था (14:3, 4)। इस श्लोक में उसी की पुनरावृत्ति है। छंद की मर्यादा के कारण पूरी अभिव्यक्ति 'महद्-ब्रह्म' का प्रयोग न कर संक्षेप में सिर्फ 'ब्रह्म' कहा। अभी पिछले ही श्लोक में भगवान ने कहा कि अव्यभिचारिणी भक्ति से व्यक्ति ब्रह्म-रूप होने योग्य हो जाता है। किंतु भक्ति तो ईश्वर के व्यक्तित्वपूर्ण सगुण साकार रूप की होती है, न कि निर्गुण ब्रह्म की। अतः इस श्लोक में ईश्वर के सगुण साकार रूप श्रीकृष्ण अपने विषय में ही 'मैं' का प्रयोग कर रहे हैं, और पिछले श्लोक के संदर्भ को आगे बढ़ाते हुए यह संकेत दे रहे हैं कि 'महद्-ब्रह्म' प्रकृति का आश्रय निराकार परब्रह्म भी हैं, और मैं भी! अर्थात, मैं साकार रूप कृष्ण और निराकार परब्रह्म एक ही हैं—व्यक्त-अव्यक्त रूप में कोई तात्त्विक फर्क नहीं। 9:4 में पहले भी व्यक्त-मूर्ति भगवान श्रीकृष्ण अपने अव्यक्त-मूर्ति होने का संकेत साफ तौर पर दे चुके हैं। इसीलिए, मुझ सगुण-रूप परमेश्वर की अव्यभिचारिणी भक्ति से भी प्रकृति के तीनों गुणों का भेदन कर निर्गुण-निराकार ब्रह्म-स्वरूप भी हुआ जा सकता है। कुछ विद्वान ऐसा भी अर्थ करते हैं कि श्रीकृष्ण परब्रह्म परमेश्वर के 'आधार' हैं। किंतु ऐसा अर्थ लगाना अनुचित होगा। जब सारी सृष्टि का विलय हो जाता है, तो सभी नाम-रूप निराकार ब्रह्म में विलुप्त हो जाते हैं। इसलिए निराकार परब्रह्म परमेश्वर ही सभी सगुण नाम-रूपों के 'आधार' हो सकते हैं। यद्यपि, जब निराकार परब्रह्म परमेश्वर सृष्टि में साकार सगुण रूप लेते हैं, तो निश्चय ही सगुण और निर्गुण में समानता ही रहती है। लेकिन जब सभी सगुण नाम-रूप विलुप्त हो जाते हैं, तब तो सिर्फ एक ही रह जाता है। इसलिए "श्रीकृष्ण परब्रह्म हैं" यह तो ठीक वचन हो सकता है, मगर "श्रीकृष्ण निराकार ब्रह्म के 'आधार' हैं"—यह उचित अर्थ नहीं हो सकता। इसलिए यहाँ 'ब्रह्म' का अर्थ 'महद्-ब्रह्म' प्रकृति लेना ही उचित है। यह सारा अध्याय निर्गुण-निराकार ईश्वर की ओर ले जाने वाले ज्ञान-योग का अध्याय माना जाता है। मगर इसके अंत में सगुण ईश्वर की अव्यभिचारिणी भक्ति के द्वारा ब्रह्म-रूप प्राप्त करने की बात करके, एक बार फिर भगवान ने उस सिद्धांत को पुष्ट किया है कि ईश्वर-प्राप्ति कराने वाले सभी दस महायोगों में 'समन्वय-योग' सर्वोपरि है, जिसमें ज्ञान, ध्यान, भक्ति—सभी का समन्वित रूप है।


English

In this chapter, Nature was earlier called Mahad-Brahm by the Lord (14:3, 4). It is a repetition of the same in this verse. Because of the metric expression limitations, the verse does not use the full expression Mahad-Brahm and uses just “Brahm.” In the previous verse, the Lord said that by practicing loving devotion (Bhakti Yoga), a person became qualified to become one with Formless God (Brahm). But loving devotion (Bhakti) aims at Personified God, not an impersonal, Formless God. Therefore, in this verse, Bhagawān Krishna uses “I” for Himself—the Personified God. Furthering the context of the prior verse, He indicates that Mahad-Brahm (Unmanifest Nature) rests on {Formless God as well as} Him—the Personified God—the two being not essentially different from each other. That is to say, Personified God Krishna and Formless God (Brahm) are the same, with no fundamental difference in the expressed and unmanifest aspects of the Supreme Being. Even earlier, in verse 9:4, Bhagawān Krishna had indicated that He was also “Avyaktamurti” Formless God. That is why, by practicing loving devotion to Bhagawān Krishna, one gets entitled to becoming one with formless Brahm by penetrating all the three Modes of Nature. This entire chapter is regarded as dedicated to the Path of Knowledge (Jnāna Yoga), leading to God-realization in God’s impersonal, formless aspect. But, at the end of the chapter, by talking of attaining Brahm through loving devotion to Personified God, God-the-Supreme has once again confirmed the principle that among the ten Mahā Yogas (principal paths), the Integrative Yoga (Samanvaya Yoga) is paramount. In Integrative Yoga, knowledge, meditation, karmas, and loving devotion are all combined into one. In the final section of this book, titled "The Final Revelation," one can get a brief introduction to all the ten royal roads to Nirvāna, including Integrative Yoga.