Kshetra Kshetrajna Vibhaga Yoga
क्षेत्र क्षेत्रज्ञ विभाग योग
अन्ये त्वेवमजानन्तः श्रुत्वान्येभ्य उपासते । तेऽपि चातितरन्त्येव मृत्युं श्रुतिपरायणाः॥ 13:25॥
अन्ये तु एवम् अजानन्तः श्रुत्वा अन्येभ्यः उपासते, ते अपि च अति-तरन्ति एव मृत्युम् श्रुति-परायणाः।
तु (परंतु) अन्ये (कुछ अन्य) एवम् (इस प्रकार) अजानन्तः (जानने में असमर्थ) अन्येभ्यः (अन्य लोगों से) श्रुत्वा (सुनकर) उपासते (उपासना करते हैं) च (और) ते (वे) श्रुति-परायणाः (निष्ठापूर्वक सुनने वाले) अपि (भी) मृत्युम् एव (मृत्यु के भी) अति-तरन्ति (पार कर जाते हैं)।
Hindi
परंतु {आध्यात्मिक} ज्ञान से रहित लोग दूसरों से (प्राज्ञ-जनों से) यह ज्ञान सुनकर ही उपासना करते हैं, और वे सुनने में रुचि रखने वाले लोग भी मृत्यु-रूप संसार-सागर से तर जाते हैं।
English
Yet others, bereft of this knowledge {of the various spiritual paths}, worship God, hearing from others. Such sincere and reverent {Nirvāna-loving} listeners too cross {the ocean of} death-bound existence. (13:25)
Hindi
यानी अनपढ़ लोग भी भगवद् गीता सुनकर, और जीवन में उसके ज्ञान को उतारकर, न केवल स्वर्ग बल्कि उससे भी ऊपर—ईश्वर के मोक्षदायी परम धाम को जा सकते हैं।
English
This suggests that even individuals without formal education can attain spiritual elevation if they wholeheartedly embrace and put into practice the teachings of the Holy Gitā as transmitted to them by authorities on this Sacred Scripture. In doing so, they may transcend the realm of heaven and reach the Divine Abode of God, where there is no return to the cycle of birth and death, and the trials of earthly existence are left behind.