Kshetra Kshetrajna Vibhaga Yoga
क्षेत्र क्षेत्रज्ञ विभाग योग
ज्ञेयं यत्तत्प्रवक्ष्यामि यज्ज्ञात्वामृतमश्नुते । अनादिमत्परं ब्रह्म न सत्तन्नासदुच्यते॥ 13:12॥
ज्ञेयम् यत् तत् प्र-वक्ष्यामि, यत् ज्ञात्वा अ-मृतम् अश्नुते; अनादि मत्-परम् ब्रह्म, न सत् तत्, न असत् उच्यते।
यत् (जो) ज्ञेयम् (जानने योग्य है), यत् (जिसे) ज्ञात्वा (जानकर) अ-मृतम् (अमरता) अश्नुते (प्राप्त होती है) तत् (वह) प्र-वक्ष्यामि (मैं बताऊँगा)। तत् (वह) अनादिमत् (आदि-रहित) परम् (परम) ब्रह्म (ब्रह्म) न (न) सत् (सत्) उच्यते (कहा जाता है) न (न) असत् (असत्)।
Hindi
जो जानने-योग्य हैं, जिनको जानकर मनुष्य अमृत {अमृतत्व या मोक्ष} का आस्वादन करता है, उनको कहूँगा। वह {प्रत्येक देह में आत्मा रूप में स्थित} अनादि परब्रह्म {-परमेश्वर} न सत् कहे जाते हैं न असत्।
English
I will reveal the object of Knowledge, the attainment of which leads to Immortality. It is God, the Supreme (Brahm), eternal and beyond the realms of good (Sut^2 ) and evil (Asut). (13:12)
Hindi
सत्' शब्द के दो प्रकार के अर्थ होते हैं—'अस्तित्ववान' (जैसे, गी. 2:16 में) तथा 'अच्छा' (जैसे, गी. 17:26, 27 में, और 'सत्कर्म' में)। इसीलिए 'असत्' शब्द के भी दो प्रकार के अर्थ हुए—'अस्तित्वविहीन' और 'बुरा'। यह समझना एक सामान्य व्यक्ति के लिए अत्यंत कठिन है कि दोनों ही अर्थों में ईश्वर 'सत्' कैसे नहीं होंगे! अगर ईश्वर अच्छे नहीं हैं, तो भला और कौन अच्छा हो सकता है! अच्छे भी नहीं, बुरे भी नहीं—तो आखिर वह कैसे हैं? और अगर ईश्वर {अस्तित्ववान} हैं ही नहीं, तो भला उनकी उपासना क्यों की जाए? पहले उन्होंने श्लोक 9:19 में कहा था कि वे ही सत् भी हैं और असत् भी! श्लोक 11:37 में कहा गया था कि वे सत् भी हैं, असत् भी, और दोनों से परे अक्षर-अविनाशी भी! आखिर वे हैं क्या? यहाँ इतना ही कहा जा सकता है कि ये वचन ईश्वर के अस्तित्व की रहस्यमयता और अकथनीयता उजागर करते हैं। अपने अस्तित्व की रहस्यमयता बताने के लिए भगवान बीच-बीच में इस प्रकार के रहस्यमय कथन (paradoxes) प्रस्तुत करते रहते हैं। इन कथनों पर गंभीरता से चिंतन करें! एक छोटा-सा संकेत यहाँ दिया जाता है—एक गणितज्ञ ने कहा, "1+1=2 होता भी है, और नहीं भी होता है!"आप शुरू में इस कथन से भ्रमित हो सकते हैं, मगर इस पर चिंतन आपको गणित के व्यावहारिक सत्य की ओर ले जाएगा, क्योंकि यह कथन सत्य है। उदाहरण के लिए 1+1 सेव = 2 सेव, लेकिन एक बूँद पानी में एक बूँद पानी जोड़ने से एक ही बूँद बनती है।
English
The word “sut” (सत्) carries two distinct meanings - “existence,” as seen in Gitā, 2:16, and “good,” as exemplified in Gitā, 17:26 and 27, such as in the term “Satkarma,” signifying “good deeds.” Similarly, the word “asut” (असत्) also holds two interpretations - “non-existent” and “bad.” In this verse, it appears that “sut” and “asut” have been employed in the sense of “good” and “bad,” respectively. Previously, in verse 9:19, the Lord mentioned that He is both “sut” and “asut.” Furthermore, in verse 11:37, it was conveyed that God transcends both “sut” and “asut.” The concepts of good and evil apply solely to the Creation or the manifested world within the constraints of time and space. The Creation represents an inferior mode of God’s Being. Consequently, He is depicted as both good and evil, as evidenced in verse 10:36, where the Lord refers to Himself as “gambling” among the deceitful ones. Nonetheless, He also exists beyond the universe, unbounded by time and space. Therefore, He transcends the notions of good and evil in His superior mode of existence. These verses reveal the enigmatic and inexplicable nature of God’s existence. To convey the inscrutability of His Being, God intermittently presents such mystical paradoxes. It is imperative to contemplate these paradoxical statements to fathom God-the-Supreme and the Problem of Evil, along with its explanations. For further insights on this subject, one may refer to the notes accompanying verses 9:20 and 10:36. To provide some guidance, consider this analogy: A mathematician once stated that the statement “1 + 1 = 2” is true, and simultaneously, it is not true. Initially perplexing, but upon reflection, it leads to the practical truth of mathematics. Both statements are correct, albeit in different contexts. For instance, adding one apple to another yields two apples, yet adding one drop of water to another results in only one drop. Thus, both statements hold true in distinct circumstances.
^2 “u” in Sut and Asut is to be pronounced as in “sun.”