Bhakti Yoga
भक्ति योग
ये तु धर्म्यामृतमिदं यथोक्तं पर्युपासते। श्रद्दधाना मत्परमा भक्तास्तेऽतीव मे प्रियाः॥ 12:20॥
ये तु धर्म-अमृतम् इदम् यथा उक्तम् परि-उपासते, श्रद्दधानाः मत्-परमाः भक्ताः, ते अतीव मे प्रियाः।
तु (लेकिन) ये (जो) श्रद्धधानाः (श्रद्धा रखने वाले) मत्-परमाः (मेरे परम भक्त) इदम् (इस) यथा उक्तम् (ऊपर कहे हुए) धर्म-अमृतम् (धर्म के अमृत का) परि-उपासते (सेवन करते हैं), ते (वे) भक्ताः (भक्त) मे (मुझे) अतीव (अत्यंत) प्रियाः (प्रिय हैं)।
Hindi
जो श्रद्धा के साथ मेरे परायण होकर इस ऊपर कहे हुए शाश्वत धर्म की पर्युपासना या पालन करते हैं, अर्थात जो उसे न केवल ग्रहण करते हैं, बल्कि उसे अपने जीवन में उतारने का प्रयास भी करते हैं, वे भक्त मुझको अतिशय प्रिय हैं!
English
However, those devoted followers who adhere to the principles of religion I have outlined above are extremely dear to Me. (12:20)
English
In verse 12:13 to 12:19, God repeatedly refers to individuals as "dear to Me." Towards the end, in verse 12:20, He emphasizes that those who actively apply these teachings in their lives are "extremely" dear to Him. Who else, besides those who are dear or extremely dear to God, will attain happiness here and hereafter, and ultimately Liberation or Nirvāna.