12:17श्रीभगवानुवाच

Bhakti Yoga

भक्ति योग

Sanskrit Shloka

यो न हृष्यति न द्वेष्टि न शोचति न काङ्क्षति। शुभाशुभपरित्यागी भक्तिमान्यः स मे प्रियः॥ 12:17॥

Padacheeda (Word-by-Word)

यः न हृष्यति, न द्वेष्टि, न शोचति, न काङ्क्षति शुभ-अ-शुभ-परि-त्यागी, भक्ति-मान् यः, सः मे प्रियः।

Anvaya (Construction)

यः (जो) न (न) हृष्यति (हर्षित होता है) न (न) द्वेष्टि (द्वेष करता है) न (न) शोचति (शोक करता है) न (न ही) काङ्क्षति (इच्छा करता है), यः (जो) शुभ-अशुभ-परित्यागी (शुभ और अशुभ का त्याग करने वाला है) सः (वह) भक्ति-मान् (भक्तिमान व्यक्ति) मे (मुझे) प्रियः (प्रिय है)।

Meaning

Hindi

जो न हर्षित होता है, न द्वेष करता है, न शोक करता है, न कामना करता है, और जो शुभ और अशुभ का त्यागी है—वह भक्तिमान मनुष्य मुझको प्रिय है!


English

Someone who does not experience momentary surges of joy, hatred, lamentation, or worldly desires, and has renounced dualistic thinking of the auspicious and inauspicious—such a loving devotee of Mine, I truly cherish; (12:17)

Commentary

Hindi

हर्ष' तो खुशी है! भला भगवान को ऐसा व्यक्ति क्यों प्रिय है जो हर्ष से मुक्त हो? क्या भगवान दुःखी लोगों को पसंद करते हैं? नहीं! वास्तव में 'हर्ष' सोडा वाटर की तरह सहसा आने और जाने वाली खुशी है। छक्का लगा तो हर्ष हुआ, विकेट गिर गई तो हर्ष का ठीक उलटा हुआ—विषाद हुआ! जो क्षण में हर्षित होगा, वह क्षण में दुःखी भी होगा! भगवान खुशी के उन रूपों के अधिक हिमायती हैं, जो मन में अधिक स्थायी रूप से ठहरते हों। जो लोग हर्ष-विषाद से ऊपर उठकर संतुष्ट और स्थायी आनंद में रहते हों, वे भगवान को अधिक प्रिय हैं! श्रीराम के विषय में देवी सरस्वती से कहा गया देवताओं का यह वचन देखें—"बिसमय हरष रहित रघुराऊ" (श्रीराम विषाद और हर्ष से रहित हैं—अयो.का., रामचरितमानस, 11:2)। या फिर तुलसीदास का यह कहना—"प्रसन्नतां या न गताभिषेकत- स्तथा न मम्ले वनवासदुःखतः" (रघुकुल को आनंद देने वाले श्रीरामचन्द्रजी के मुखारविंद की जो शोभा राज्याभिषेक की बात सुनकर न तो प्रसन्नता को प्राप्त हुई और न वनवास के दुःख से मलिन ही हुई, वह मुखकमल की छवि मेरे लिए सदा सुंदर मंगलों की देने वाली हो—अयो.का., रामचरितमानस, 1:2)।


English

In the Sanskrit verse, God uses the word "harsha," which means "joy." Why does God love a person who is free from "harsha"? Does God like sad people? No! In reality, "harsha" is a fleeting form of happiness or joy that comes and goes suddenly, much like soda water bubbles. For instance, in a cricket match, hitting a six brings joy, while losing a wicket brings sadness to the fans. The person who experiences joy in one moment may experience sadness in the next. God favors forms of happiness that are more enduring and lasting in the mind. Those who rise above such fleeting joys and sorrows lead a contented life with enduring happiness. Such people are more loved by God. Understanding and transcending dualistic thinking about auspicious and inauspicious events is a profound concept in the Bhagavad-Gitā, though it may not be easily grasped initially. When accidents occur or illness strikes, they are typically seen as "ashubha" or inauspicious occurrences. Conversely, achievements like a job promotion or the birth of a child are considered "shubha" or auspicious. Such auspicious events bring joy, while inauspicious ones bring sadness. However, God favors those who remain unaffected by fleeting emotions. Those detached from worldly attachments maintain equanimity towards events, irrespective of societal judgments of good or bad.