Vibhuti Yoga
विभूति योग
न मे विदुः सुरगणाः प्रभवं न महर्षयः । अहमादिर्हि देवानां महर्षीणां च सर्वशः।। 10:2।।
न मे विदुः सुर-गणाः प्र-भवम्, न महा-ॠषयः; अहम् आदि: हि देवानाम्, महा-ऋषिणाम् च, सर्वशः।
मे (मेरी) प्र-भवम् (उत्पत्ति को) न (न) सुर-गणाः (देवता लोग) न (और न) महा-ॠषयः (महर्षि) विदुः (जानते हैं) हि (क्योंकि) अहम् (मैं) सर्वशः (सब प्रकार से) देवानाम् (देवताओं का) च (और) महा-ऋषिणाम् (महर्षियों का) आदि (आदि) हूँ।
Hindi
मेरे ऐश्वर्य को न देवता जानते हैं, न महर्षिजन क्योंकि मैं देवताओं और महर्षियों का आदि कारण हूँ।
English
My opulence is unknown to the gods and the great sages, as I am the origin of those gods and sages in every way. (10:2)
Hindi
इस श्लोक में जो कथन है, उसकी पुष्टि भागवतपुराण में महादेवता ब्रह्मा भी करते हैं —"मैं वेदमूर्ति हूँ, मेरा जीवन तपोमय है… मैंने बड़ी निष्ठा से योग का सर्वाङ्ग अनुष्ठान किया था, परंतु मैं अपने मूल कारण, परमात्मा के स्वरूप को नहीं जान सका… मैं, मेरे पुत्र नारद, तुम और शंकरजी भी उनके स्वरूप को नहीं जानते। तब दूसरे देवता भला उन्हें कैसे जान सकते हैं! हम उनकी माया द्वारा रचित जगत को भी ठीक-ठीक नहीं समझ पाते, अपनी-अपनी बुद्धि के अनुसार अनुमान करते रहते हैं। हम लोग केवल उनके अवतारों की लीला का ही गान करते रहते हैं, उनके मूल तत्त्व को नहीं जानते।"— भागवतपुराण, द्वितीय स्कंध, अध्याय 6, श्लोक 34–37
English
The essence of this verse finds further support in the Bhāgawata Purāna, where Semi-God Brahmā declares, “I am the embodiment of the Vedas, leading a life of asceticism...Despite sincere Yoga practice, I failed to fathom the Source of my origin. Myself, my son, sage Nārada, and even Semi-God Shankara, honestly admit our inability to fully comprehend Him. How then can other gods claim to know Him? We struggle to grasp the intricacies of Creation brought forth by His Creative Power, often dwelling in our limited understanding, merely imagining. We sing praises of His Incarnations, yet His true Self eludes us.” (Verse 34-37, Chapter 6, Second Skandha, Bhāgawata Purāna)