1:44अर्जुन उवाच

Arjuna Vishada Yoga

अर्जुन विषाद योग

Sanskrit Shloka

उत्सन्नकुलधर्माणां मनुष्याणां जनार्दन। नरकेऽनियतं वासो भवतीत्यनुशुश्रुम ॥ 1:44॥

Padacheeda (Word-by-Word)

उत्सन्न-कुल-धर्माणाम् मनुष्याणाम् जनार्दन नरके अनियतम् वासः भवति इति अनु-शुश्रुम।

Anvaya (Construction)

जनार्दन (हे जनार्दन)! उत्सन्न-कुल-धर्माणाम् (जिनके कुल-धर्म नष्ट हो जाते हैं) मनुष्याणाम् (मनुष्यों का) अनियतम् (अनिश्चित काल तक) नरके (नरकों में) वासः (वास) भवति (होता है) इति (ऐसा) अनु-शुश्रुम (सुनते आये हैं)।

Meaning

Hindi

हे जनार्दन! जिनका कुल-धर्म नष्ट हो गया है, ऐसे मनुष्यों का अनिश्चित काल तक नरक में वास होता है, ऐसा हम सुनते आए हैं।


English

O Janārdana! We've been told that clans, who let their sacred familial laws be disrupted, languish in infernal realms indefinitely. (1:44)

Commentary

Hindi

उपर्युक्त श्लोकों में जो विचार कुल-धर्म, जाति-धर्म, वर्णसंकर आदि के बारे में अर्जुन द्वारा व्यक्त किए गए हैं, वे उस समय की प्रचलित धारणाओं पर आधारित हैं, जैसाकि अर्जुन खुद ही इसी श्लोक में बताते हैं। ये विचार भगवद्-गीता के या श्रीकृष्ण के नहीं हैं।


English

In the preceding verses (140-144), the views expressed by Arjuna are rooted in the prevalent belief system of that era. These views should not be construed as the views of Bhagawān Krishna or the Bhagavad-Gitā. As we will later observe, the Lord adeptly sets aside many beliefs of Vedic religion and orthodox Hinduism, particularly those concerning Varna, caste, and so forth, in a sophisticated manner.