Atma Samyama Yoga
आत्म संयम योग
तपस्विभ्योऽधिको योगी ज्ञानिभ्योऽपि मतोऽधिकः। कर्मिभ्यश्चाधिको योगी तस्माद्योगी भवार्जुन॥ 6:46॥
तपस्विभ्यः अधिकः योगी, ज्ञानिभ्यः अपि मतः अधिकः, कर्मिभ्यः च अधिकः योगी, तस्मात् योगी भव, अर्जुन!
योगी (योगी) तपस्विभ्यः (तपस्वियों) अधिकः (अधिक है) ज्ञानिभ्यः (ज्ञानी से) अपि (भी) अधिकः (अधिक) मतः (कहा जाता है) च (और) कर्मिभ्यः (कर्मियों से भी) योगी (योगी) अधिकः (अधिक होता है) तस्मात् (इसलिए) अर्जुन (हे अर्जुन)! योगी (योगी) भव (बनो)।
Hindi
{ध्यान-} योगी तपस्वियों से 'अधिक' है, ज्ञानियों अर्थात ज्ञान-योगियों से भी 'अधिक' माना गया है, और कर्म-योगियों से भी 'अधिक' है, इसलिए हे अर्जुन! तुम योगी {-सदृश} बनो!
English
The Yogi surpasses those who engage in rigorous austerities, those with profound {scriptural} knowledge, and even those committed to {ritualistic Vedic} karmas (actions). Therefore, O, Arjuna, aspire to become a Yogi. (6:46)
Hindi
भगवान के कथन का उद्देश्य यह है कि अर्जुन को योगियों की तरह समदर्शी होना चाहिए — सभी को ईश्वर में और ईश्वर को सभी में देखना चाहिए।
English
The underlying intention is for Arjuna to cultivate a state of even-mindedness akin to that of a Yogi who perceives God in all things and all things in God. This aspiration underscores the importance of equanimity and spiritual insight, encouraging Arjuna to embrace a perspective that recognizes the divine presence in every aspect of existence. Bringing the focus back to the ongoing battle and the imminent deaths of countless soldiers, the Lord indicates that this even-mindedness extends to perceiving God equally in death and life, as He would elaborate on later in verse 9:19.