Karma Sannyasa Yoga
कर्म संन्यास योग
भोक्तारं यज्ञतपसां सर्वलोकमहेश्वरम्। सुहृदं सर्वभूतानां ज्ञात्वा मां शान्तिमृच्छति॥ 5:29॥
भोक्तारम् यज्ञ-तपसाम्, सर्व-लोक-महा-ईश्वरम्, "सुहृदम् सर्व भूतानाम् ज्ञात्वा माम्, शान्तिम् ॠच्छति।
माम् (मुझे) यज्ञ-तपसाम् (यज्ञ और तप का) भोक्तारम् (भोगने वाला)सर्व-लोक-महा-ईश्वरम् (सभी लोकों का महान ईश्वर) सर्व (सभी) भूतानाम् (प्राणियों का) सुहृदम् (सुप्रेमी मित्र) ज्ञात्वा (जानकर) शान्तिम् (शांति) ॠच्छति (प्राप्त करता है)।
Hindi
वह योगी मुझको सब यज्ञ और तपों का भोक्ता, सारे लोकों और देवताओं का महा-ईश्वर तथा सारे प्राणियों का सुहृद या हितैषी जानकर शांति-लाभ करता है।
English
The one who comes to truly know that I am the {final} Enjoyer of the oblations poured into the fire of the sacrificial fire-ceremonies (yajnas), that I am the Receiver of the austerities practiced by spiritual seekers, that I am the Great Lord of the entire Creation, and {most importantly,} that I am a Friend to all creatures— he attains the {supreme} peace. (5:29)
Hindi
सभी धर्मों में ईश्वर को सर्वज्ञ, सर्वशक्तिमान एवं सर्वव्यापी मानते हैं। लेकिन अगर ऐसी महान सत्ता नेक नहीं हुई, 'मैलिन जेनी' हुई, तो एक बहुत विकट स्थिति उत्पन्न हो सकती है। कुछ लोग, जिनके साथ अकसर बुरा घटित होता रहता है, यह महसूस करते रहते हैं कि ईश्वर उनके पीछे पड़े हुए हैं और वे ईश्वर से भयभीत रहते हुए अपनी शांति खो बैठते हैं। लेकिन ऐसी धारणाएँ मिथ्या हैं। ईश्वर नहीं, हमारे स्वयं अपने कर्म और उनके फल ही हमारे पीछे लगे रहते हैं। इस श्लोक में ईश्वर ने स्पष्ट किया है कि वे सभी जीवों के सुहृद अर्थात सखा या मित्र हैं। जब ऐसा भाव हमारे अंदर भी आ जाता है कि ईश्वर हमारे सखा हैं, तो हमारा मन शांतिलाभ करता है। हम विपरीत परिस्थितियों में इस सर्वशक्तिमान और सर्वत्र उपस्थित सखा को हमेशा याद कर सकते हैं, और इस सखा से मदद की गुहार लगा सकते हैं। और वह सखा क्या जो थोड़ी मदद न करे, रास्ता न दिखाए?
English
The potential consequences of perceiving God as malevolent or punishing is significant. Such a belief can lead to feelings of fear and anxiety. The verse in question, by emphasizing that God is a Friend to all beings, reinforces the idea of a benevolent and compassionate deity. This perspective can bring solace and peace to individuals, as they can turn to God as a source of support and guidance during difficult times. The concept of God as a Friend who helps and shows the way aligns with the notion of divine grace and assistance in times of need. This reminds us of the importance of maintaining a positive and trusting relationship with the divine, seeking solace, and reaching out for help when facing challenges. The faith in a compassionate and supportive God can offer solace and resilience in the face of life's challenges. For what is a universal friend if not a source of aid or guidance in times of need?