Moksha Sannyasa Yoga
मोक्ष संन्यास योग
यत्तु कृत्स्नवदेकस्मिन्कार्ये सक्तमहैतुकम् । अतत्त्वार्थवदल्पं च तत्तामसमुदाहृतम्॥ 18:22॥
यत् तु कृत्स्नवत् एकस्मिन् कार्ये सक्तम् अ-हैतुकम्, अतत्त्व-अर्थ-वत् अल्पम् च— तत् 'तामसम्' उदाहृतम् ।।
तु (किंतु) यत् (जो) एकस्मिन् (एक) कार्ये (कार्य में) कृत्स्नवत् (पूर्ण रूप से) सक्तम् (रुचि रखने वाला) च (और) अ-हैतुकम्, (बिना कारण के) अतत्त्व-अर्थ-वत् (अर्थहीन और असत्य जैसा) अल्पम् (थोड़ा है) तत् (वह) 'तामसम्' (तामसी) उदाहृतम् (कहा गया है)।
Hindi
लेकिन जो अकारण और तत्त्व के अर्थ को बिना जाने-बूझे ही एक ही बात में यह समझकर आसक्त रहता है कि यही सब-कुछ है—वह अल्प ज्ञान तामस ज्ञान कहा गया है।
English
Knowledge that fixates solely on the effect (the physical body) while disregarding the underlying cause is deemed divorced from reality, lacking in rational foundation, and trivial. Such knowledge is rooted in the Ignoble Mode of Nature (Tamasic). (18:22)
Hindi
श्लोक 18:20–22 का अभिप्राय यह है कि जो ज्ञान सभी भिन्न शरीरों में स्थित अलग-अलग आत्माओं में एक ही परमात्मा के अस्तित्व को देखे — वह सात्त्विक ज्ञान है। जो भिन्न शरीरों में अलग-अलग आत्माओं के अस्तित्व को जाने — वह राजस ज्ञान है। और जो यह समझे कि शरीर ही सब-कुछ है, इसमें किसी आत्मा या परमात्मा का अस्तित्व नहीं है, और जो केवल उसी शरीर के सुख-साधन में आसक्त रहे — वह ज्ञान सच्चाई के विपरीत, अल्प और तामस ज्ञान है।
English
Verses 18:20-22 convey that genuine knowledge recognizes the presence of the same God in the diverse souls inhabiting different bodies. This knowledge is firmly grounded in the Noble Mode of Nature. Conversely, the perception of souls in distinct bodies as separate entities is deemed Passional and illusory. Finally, the perspective that regards the material body as complete, devoid of any soul or divinity, is deemed superficial, counterfeit, and rooted in the Dark (Tāmasic) Mode of Nature. Such knowledge tends to keep individuals preoccupied with bodily pleasures and materialistic pursuits.