Daivasura Sampad Vibhaga Yoga
दैवासुर सम्पद विभाग योग
तस्माच्छास्त्रं प्रमाणं ते कार्याकार्यव्यवस्थितौ । ज्ञात्वा शास्त्रविधानोक्तं कर्म कर्तुमिहार्हसि॥ 16:24॥
तस्मात् शास्त्रम् प्रमाणम् ते कार्य-अकार्य-व्यवस्थितौ; ज्ञात्वा शास्त्र-विधान-उक्तम् कर्म कर्तुम् इह अर्हसि।
तस्मात् (इसलिए), ते (तुम) इह (इस) कार्य-अकार्य-व्यवस्थितौ (कर्तव्य और अकर्तव्य की व्यवस्था में) शास्त्रम् (शास्त्र) प्रमाणम् (प्रमाण हैं), ज्ञात्वा (जानकर) शास्त्र-विधान-उक्तम् (शास्त्र द्वारा निर्धारित किया गया) कर्म (कर्म) कर्तुम् (करने के लिए) अर्हसि (योग्य हो)।
Hindi
'क्या करना चाहिए और क्या न करना चाहिए'—इस मामले में शास्त्र ही प्रमाण हैं, ऐसा जानकर शास्त्र द्वारा निर्धारित कर्म करने चाहिए।
English
Therefore, in matters of what ought to be done and what not (what is ethical and unethical), let the scriptures be your authentic guide. Recognizing this, one should act in accordance with the scriptural injunctions. (16:24)
Hindi
'शास्त्रों' के विषय में जो पाद-टिप्पणी इस अध्याय के प्रथम श्लोक के अंतर्गत दी गई है, उसे भी देखें। इस अध्याय का अध्याय-परिचय भी देखें। 'शास्त्र' असंख्य हैं और अलग-अलग विचार रखते हैं। भगवद्-गीता के आने के बाद यही सर्वोपरि शास्त्र है। ईश्वर की वाणी होने के नाते एकमात्र भगवद्-गीता को ही 'शास्त्र' माना जाना चाहिए। शेष ग्रंथों को सिर्फ धर्मग्रंथ के रूप में आदर देना चाहिए। दूसरे किसी भी ग्रंथ की वाणी वहीं तक स्वीकार्य है जहाँ तक वह भगवद्-गीता के शब्दों या उसकी भावना के विरोध में नहीं जाती।
English
Regarding "scriptures," please refer to the note accompanying the first verse of this chapter. Hindu scriptures are diverse and encompass varying perspectives. However, with the advent of the Bhagavad-Gitā, it emerged as the preeminent scripture. This sacred text holds a unique position as the most authentic scripture since it is considered the direct Word of God. While the teachings of other scriptures are respected, their prescriptions are deemed acceptable only inasmuch as they align with and do not contradict the teachings and intentions of the Bhagavad-Gitā.