15:18श्रीभगवानुवाच

Purushottama Yoga

पुरुषोत्तम योग

Sanskrit Shloka

यस्मात्क्षरमतीतोऽहमक्षरादपि चोत्तमः। अतोऽस्मि लोके वेदे च प्रथितः पुरुषोत्तमः॥ 15:18॥

Padacheeda (Word-by-Word)

यस्मात् क्षरम् अतीतः अहम्, अ-क्षरात् अपि च उत्तमः; अतः अस्मि लोके वेदे च प्रथितः "पुरुषोत्तमः"।

Anvaya (Construction)

यस्मात् (क्योंकि) अहम् (मैं) क्षरम् (क्षयशील से) अतीतः (परे हूँ) च (और), अ-क्षरात् (अक्षर से) अपि (भी) उत्तमः (उत्तम हूँ), अतः (इसलिए) लोके (लोक में) च (और) वेदे (वेद में) पुरुषोत्तमः ('पुरुषोत्तम') प्रथितः (प्रसिद्ध) अस्मि (हूँ)।

Meaning

Hindi

क्योंकि मैं क्षर-पुरुष से परे हूँ, और अक्षर-पुरुष से उत्तम हूँ, इसलिए लोक में और वेद में 'पुरुषोत्तम' नाम से प्रसिद्ध हूँ।


English

For I transcend the pseudo-self (Kshara Purusha) and surpass even the authentic Self (Akshara Purusha). Therefore, I am renowned among both people and the Vedas as Purushottama, the Supreme Among All Souls. (15:18)

Commentary

Hindi

यहाँ 'पुरुष' का अर्थ 'मर्द' नहीं, बल्कि 'आत्मा' है। स्त्री के अंदर भी जो आत्मा है, वह भी 'पुरुष' के नाम से ही जानी जाती है, जबकि औरत या मर्द की देह प्रकृति का अंश है। आत्माएँ अनेक हैं, मगर परमेश्वर एक हैं। सभी आत्माएँ या 'पुरुष' इन्हीं एक परमेश्वर के अंश हैं। ईश्वर अंशी हैं, आत्माएँ उनका अंश—वैसे ही जैसे चिंगारियाँ एक अग्नि-पुंज से निकलती हैं और अग्नि-पुंज का अंश होती हैं। वे गुणात्मक रूप से अग्नि-पुंज के ही समान होती हैं, मगर परिमाण और प्रभाव में कम होती हैं। आत्माएँ भी गुणात्मक रूप से ईश्वर-जैसी ही होती हैं, मगर परिमाण या प्रभाव की दृष्टि से परमात्मा से कम होती हैं। इसीलिए परमात्मा आत्मा से उत्तम होते हैं और 'पुरुषोत्तम' कहे जाते हैं, जबकि आत्माएँ सिर्फ 'पुरुष' कही जाती हैं।


English

In common language, the term “Purusha” typically refers to a human male. However, in the Bhagavad-Gitā, “Purusha” carries a different meaning; it signifies the “Self” or soul. Importantly, it is essential to understand that the concept of Purusha in the Bhagavad-Gitā is not gender-specific. It encompasses both men and women. Whether within a woman’s or a man’s body, the soul is referred to as Purusha. While the physical body, whether male or female, is a component of Nature, the soul is a portion of God. All souls, known as Akshara Purushas, are interconnected as fragments of the same God. In this analogy, God represents the Whole, while individual souls are akin to portions or sparks emerging from the Divine Fire. These souls share a qualitative similarity with God but differ in magnitude or power. Consequently, God is regarded as superior to individual souls and is termed Purushottama (the best among souls), whereas individual souls are simply referred to as Purusha.