Kshetra Kshetrajna Vibhaga Yoga
क्षेत्र क्षेत्रज्ञ विभाग योग
अविभक्तं च भूतेषु विभक्तमिव च स्थितम् । भूतभर्तृ च तज्ज्ञेयं ग्रसिष्णु प्रभविष्णु च॥ 13:16॥
अ-वि-भक्तम् च भूतेषु वि-भक्तम् इव च स्थितम्, भूत-भर्तृ च, तत् ज्ञेयम्, ग्रस-इष्णु, प्रभव-इष्णु च।।
अ-वि-भक्तम् (अविभक्त) च (और) भूतेषु (सभी प्राणियों में) वि-भक्तम् इव (विभक्त-जैसा) स्थितम् (स्थित) च (और) तत् (वह) ज्ञेयम् (जानने-योग्य) भूत-भर्तृ (सभी भूतों का पालन करने वाला) च (और) ग्रसिष्णु (ग्रास बना लेने वाला) च (और) प्रभ-विष्णु (प्रभव या उत्पति करने वाला)।
Hindi
परमात्मा विभाग-रहित होने पर भी चराचर सभी भूतों (चीजों) में विभक्त-से स्थित प्रतीत होते हैं, तथा वह जानने-योग्य परमात्मा सबों का धारण-पोषण करने वाले और ग्रसने या संहार करने वाले, तथा सबको उत्पन्न करने वाले हैं।
English
Even though God-the-Supreme (Brahm) appears to be divided into various beings {as different individual souls}, He is {in reality} Indivisible. He is Knowable, and {therefore, we know that} He is the One who sustains, creates, and wraps up everything. (13:16)
Hindi
जैसे घड़े के अंदर का आकाश महा-आकाश से अलग प्रतीत होता है, जबकि वास्तव में आकाश एक और अविभाज्य है।