Bhakti Yoga
भक्ति योग
ये तु सर्वाणि कर्माणि मयि संन्यस्य मत्परा:। अनन्येनैव योगेन मां ध्यायन्त उपासते॥ 12:6॥
ये तु सर्वाणि कर्माणि मयि सन्न्यस्य मत्-पराः, अन्-अन्येन एव योगेन माम् ध्यायन्तः उप-आसते,
तु (लेकिन) ये (जो) मत्-पराः (मुझमें लीन हैं) सर्वाणि (सभी) कर्माणि (कर्मों को) मयि (मुझमें) सन्न्यस्य (अर्पित करके) माम् (मुझे) एव (ही) अन्-अन्येन (निर्विकल्प, बिना किसी अन्य की ओर देखे) योगेन (योग द्वारा) ध्यायन्तः (चिंतन करते हुए) उप-आसते (उपासना करते हैं),
Hindi
परंतु जो मेरे परायण रहने वाले भक्तजन सारे कर्मों को मुझमें अर्पण करके मुझ {सगुण-रूप} परमेश्वर को अनन्य योग से निरंतर चिंतन करते हुए भजते हैं,
English
However, those who are fervent devotees of Mine, consecrating all their actions to Me worshiping Me (the Personified God) exclusively with unwavering and undivided devotion, and constantly immersed in thoughts of Me, (12:6)
Hindi
यहाँ भगवान ने ऐसी भाषा का प्रयोग किया है जिसमें भक्ति-योग के साथ कर्म-योग का समन्वय हो जाता है। भक्ति को कर्म की सहचरी माना गया है — यानी भक्ति के साथ मिलकर ही कर्म-योग पूर्ण होता है। भागवतपुराण के अनुसार, कर्म करते हुए जाने–अनजाने दोष हो ही जाते हैं, किंतु उन दोषों का परिमार्जन भक्ति द्वारा हो जाता है।
English
Note: Here the Lord has chosen a language that amalgamates the Path of Unattached Action (Karma Yoga) with the Path of Loving Devotion (Bhakti Yoga). Action Yoga (Karma Yoga) may be practiced together with loving devotion to God because, as the Bhāgawata Purāna tells in the eleventh Skandha, while performing actions, mistakes are sometimes committed knowingly or unknowingly, but the loving devotion to God effaces the mistakes.