Bhakti Yoga
भक्ति योग
यस्मान्नोद्विजते लोको लोकान्नोद्विजते च यः। हर्षामर्षभयोद्वेगैर्मुक्तो यः स च मे प्रियः॥ 12:15॥
यस्मात् न उद्-विजते लोकः, लोकात् न उद्-विजते च यः, हर्ष-अमर्ष-भय-उद्वेगैः-मुक्तः यः, सः च मे प्रियः।।
यस्मात् (जिससे) लोकः (लोग) न उद्-विजते (उद्विग्न नहीं होते) च (और) यः (जो व्यक्ति) लोकात् (लोक से) न (नहीं) उद्-विजते (उद्विग्न होता है) च (और) यः (जो) हर्ष-अमर्ष-भय-उद्वेगैः-मुक्तः (हर्ष, अमर्ष, भय और व्याकुलता से मुक्त है), सः (वह) मे (मुझे) प्रियः (प्रिय है) ।
Hindi
जिससे, यानी जिसके बात-व्यवहार से, लोग उद्विग्न नहीं होते, और जो खुद भी लोगों के बात-व्यवहार से उद्विग्न नहीं हो जाता, तथा जो कामुकता, अमर्ष (ईर्ष्या, ईर्ष्या-युक्त क्रोध), भय और उद्वेग से मुक्त है—वह भक्त मुझको प्रिय है!
English
I truly love someone who speaks and behaves in a way that doesn't disturb others' peace of mind and remains calm in challenging situations, free from lust, jealousy, fear, and agitation. (12:15)
Hindi
'हर्ष' शब्द का प्रयोग फिर से श्लोक 12:17 में किया गया है। इस शब्द का प्रचलित अर्थ 'उल्लास' है। एक ही शब्द का उपयोग लगभग एक-के-बाद-एक आने वाले दो छंदों में एक ही अर्थ में नहीं किया जा सकता है, क्योंकि इससे अनावश्यक पुनरावृत्ति होगी। इसलिए, 'हर्ष' शब्द का जो दूसरा अर्थ 'वासना' है, उसका उपयोग यहाँ किया गया है। ("हर्ष" शब्द के अर्थ के लिए वी एस आप्टे का ऑनलाइन प्रैक्टिकल संस्कृत-अंग्रेजी शब्दकोश देखें।)
English
The word "harsha" is used again in verse 12:17. The common meaning of this word is "joy." Using the same word in the same sense in two verses that come in quick succession would lead to unnecessary repetition. Therefore, in this context, the alternate meaning of the word "harsha," which is 'lust', has been employed.